eDistrict UP :- नमस्कार दोस्तों यह पोस्ट खास कर के उन लोगों के लिए लिखा गया है जो खास कर के उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आज के डिजिटल इंडिया के दौर में सारी चीजें बहुत ही तेजी से डिजिटल हो रही है और सरकार भी अपने बहुत से गवर्नेंस योजना के कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से कर रही है। आपको अपने राज्य में कई कार्यों के लिए जरुरी प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी ऐसे में बहुत से लोगों को जानकारी ही नही होती है की ये सारे जरुरी कागजात कहाँ बनते है और इसे बनाने में कितने दिन लगते है। ऐसे में आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश राज्य में प्रमाण पत्र का आवेदन और सत्यापन आदि के सभी कार्य UP e District पोर्टल के माध्यम से सम्पन्न होती हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको eDistrict पोर्टल पर उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी तो प्रदान की जाएगी ही उसके साथ-साथ e District UP Login प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में भी पूरी जानकारी मिलेगी।
e District UP पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

UP e District पोर्टल क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए UP e District पोर्टल की शुरुवात की गई है। जन केंद्रित सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना ही इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है और यह । दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य में बहुत से सरकारी कार्यों के लिए आपको Domicile Certificate, UP Caste Certificate & UP Income Certificate इत्यादि होना बहुत ही जरूरी है। सामान्य श्रेणी (General Category) में आने वाले लोगों के लिए Caste Certificate (जाति प्रमाणपत्र) की आवश्यकता नहीं होती है।
विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए eDistrict UP पोर्टल को विकसित किया गया है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अपने जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र आदि के ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन के बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी देंगे।
उत्तर प्रदेश के कोई भी निवासी अपना जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र आदि बनवाने/सत्यापन का कार्य उत्तर प्रदेश के जनसेवा पोर्टल edistrict.up.nic.in के माध्यम से होता है। हालांकि आपको ये सारे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आपके नजदीकी जनसेवा केंद्र के पास जाना होता है। यहाँ जाने के बाद आपके दस्तावेज 2 से 3 दिनों के अंदर आसानी से बन जाते है।
e District UP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
नीचे दी गई सारणी में आप e District UP पोर्टल पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च की गई e district up gov in वेबसाइट पर प्रमाण पत्र, विनमय, खतौनी, शिकायत , जन वितरण प्रणाली, पेन्शन, राजस्व वाद, खतौनी की नकल, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण से जुड़ी सेवाओं को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलो में इस परियोजना को लागू कर के आम जनता को सुविधा को प्रदान करने तथा सेवाओं के वितरण हेतु कई जनसेवा केन्द्र स्थापित किए हैं। सभी जनसेवा केन्द्र पंचायत स्तर पर जिला सेवा प्रदाता (डी.एस.पी.) संस्था द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं।
क्र.सं | विभाग का नाम | सेवाएं |
1 | राजस्व विभाग | 1.जाति प्रमाणपत्र 2. आय प्रमाणपत्र 3. अधिवास प्रमाणपत्र 4. हैसियत प्रमाण पत्र 5. खतौनी की नकल 6. दैनिक राजस्व वाद तालिका 7. राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति 8. राजस्व वाद – वाद विवरण |
2 | पंचायती राज विभाग | 1. कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन |
3 | चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | 1. दिव्यांग प्रमाणपत्र 2. कोविड टीकाकरण पंजीकरण |
4 | गृह विभाग | 1. लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति 2. विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) 3. विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3) 4. विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) 5. विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5) 6. आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) 7. आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2) 8. आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) 9. आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) |
5 | समाज कल्याण विभाग | 1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति) 2. शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन 3. अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन |
6 | महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | 1. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता 2. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता 3. विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना 4. दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना |
7 | दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | 1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन 2. दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन 3. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
8 | कृषि विभाग | 1. मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना 2. मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना |
UP eDistrict पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP eDistrict पोर्टल पर करने के लिए e-district registration की प्रक्रिया नीचे बहुत ही सरल तरीके से बताई गई है जिसका आप पालन करके आप इस पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर सकते है इस पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी e-district पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ई-डिस्ट्रिक्ट के होम पेज पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको बहुत सी चीजें देखने को मिलेगी जैसा की निचे के इमेज में बताया गया है।

- लेकिन इसमें आपको सिटीजन लॉगिन (ई साथी) वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा उसके बाद यह आपको एक नए पेज पर ले जायेगा।
- e-sathi पेज पर जाने के बाद आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा जिसमे कुछ जानकारी भरनी होगी।
- जैसे की यहां पर आपसे eDistrict Login आईडी, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, सुरक्षा कोड आदि जानकारी मांगी जाएगी।

- अब आपसे मांगी गई सभी जानकारियां सही से दर्ज करें, और हां इस बात की ध्यान रहे की आपको यह जानकारी याद रहनी चाहिए।
- जब आप सारी जानकारी को पूर्ण रूप से भर देंगे उसके बाद आपको सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक करना है और आप इस प्रकार से आप edistrict up gov in के पोर्टल पर रजिस्टर कर लेंगे।
e District UP Login
जब कभी अगर आप eDistrict UP Login पोर्टल पर अपने प्रमाणपत्रों की स्थिति का पता लगाना चाहते हैं और पोर्टल पर इस से जुड़ी हुई कोई और अन्य कार्य करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए UP eDistrict Login पर जाना होगा और उसके बाद आपको eDistrict Login पेज पर जाना होगा ताकि आप अपने प्रमाणपत्रों की स्थिति का पता सही से लगा सके। इस पेज पर जाने के बाद एक छोटा सा Login to eDistrict का एक बॉक्स खुलेगा जिसमे आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे की अपना लॉगिन प्रकार, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जिसे दर्ज करके आप edistrict.up.gov.in login कर सकते हैं, जैसा कि नीचे वाली इमेज में दिखाया गया है।

UP e District Citizen Login की प्रक्रिया
- UP Citizen login करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको सिटीजन लॉगिन (ई साथी) वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप देख सकते है की आपके सामने एक login पेज खुल कर आएगा, इसमें आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
- सारी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, और उसके बाद आप इसमें लॉगिन हो जाएंगे।

eDistrict UP प्रमाणपत्र का सत्यापन/ आवेदन की स्थिति
ई-डिस्ट्रिक्ट (eDistrict) आय या निवास के प्रमाणपत्र का सत्यापन और आवेदन की स्थिति देखने का तरीका निचे बताया गया है जिसका पालन करके आप देख सकते है-
- सबसे पहले आप https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर क्लिक करके आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, इसके बाद आपके सामने eDistrict UP पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- अब आपको होम पेज पर दो विकल्प मौजूद देखने को मिलेगा जिसमे पहला
- प्रमाणपत्र का सत्यापन, और दूसरा
- आवेदन की स्थिति
- अब आप अपने जरुरत के हिसाब से लिंक पर क्लिक करें
- अगर आप प्रमाणपत्र का सत्यापन पर क्लिक करते है तो आपके स्क्रीन पर एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन फॉर्म खुलेगा इसके बाद अब अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और सर्टिफिकेट आईडी डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें और यूपी ई डिस्ट्रिक्ट प्रमाणपत्र का सत्यापन करें।
- अब आप अगर आप आवेदन की स्थिति पर क्लिक करते है तो आपके स्क्रीन पर एक स्टेटस ट्रैकिंग का फॉर्म खुलेगा इसके बाद अब अपना एप्लीकेशन नंबर दल कर सर्च बटन पर क्लिक करें और यूपी ई डिस्ट्रिक्ट आवेदन की स्थिति को देखें।
- उपरोक्त चरणों का पालन करके आप प्रमाणपत्र का सत्यापन और आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।


e District UP Helpline Number / हेल्पलाइन नंबर
फोन नंबर | 0522-2304706 |
ईमेल एड्रेस | [email protected] |
ऑफिस एड्रेस | CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226010 |